HomeWorld Newsअमेरिका भारत समेत 16 देशों की औद्योगिक क्षमता की करेगा जांच, नए...

अमेरिका भारत समेत 16 देशों की औद्योगिक क्षमता की करेगा जांच, नए टैरिफ लगाने की तैयारी

वॉशिंगटन, 12 मार्च 2026 : मध्य पूर्व में चल रहे तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के खिलाफ संभावित व्यापारिक कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अमेरिका भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने पर विचार कर रहा है।

अमेरिका ने भारत की औद्योगिक उत्पादन क्षमता की जांच के आदेश दिए हैं। यह जांच Trade Act of 1974 की धारा 301 के तहत की जाएगी। इस जांच में भारत सहित लगभग 16 देशों को शामिल किया गया है।

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर ने आधिकारिक तौर पर इस जांच की घोषणा करते हुए कहा कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा ट्रंप प्रशासन के पहले लगाए गए टैरिफ को गैरकानूनी करार देकर रद्द करने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने सभी देशों पर 15 प्रतिशत का नया टैरिफ लागू किया था।

अब भारत सहित 16 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की उत्पादन क्षमता की जांच की जाएगी। इस सूची में भारत, चीन, यूरोपीय संघ, मेक्सिको, जापान, दक्षिण कोरिया, ताइवान, स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, इंडोनेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड, मलेशिया, कंबोडिया, वियतनाम और बांग्लादेश शामिल हैं।

जांच पूरी होने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप भारत समेत इन सभी देशों से आने वाले सामान पर नए टैरिफ लगाने का फैसला कर सकते हैं। इससे अंतरराष्ट्रीय व्यापार और वैश्विक बाजारों पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments