HomePunjabमहिला दिवस पर पंजाब बजट पेश, महिलाओं के लिए नई योजना का...

महिला दिवस पर पंजाब बजट पेश, महिलाओं के लिए नई योजना का ऐलान

चंडीगढ़, 8 मार्च 2026 : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब विधान सभा में 2,60,437 करोड़ का बजट पेश किया। बजट पेश होने के बाद भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर का बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने इसे ऐतिहासिक दिन बताया।

डॉ. गुरप्रीत कौर ने कहा कि महिला दिवस के मौके पर बजट पेश होना बेहद महत्वपूर्ण है और सरकार ने महिलाओं से किया अपना वादा पूरा किया है। उन्होंने कहा कि यह महिलाओं के अधिकारों और सम्मान का बजट है। उन्होंने इसके लिए पूरी सरकार और कैबिनेट टीम का धन्यवाद भी किया।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को सरकार से उम्मीद थी कि वह अपना वादा जरूर पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले ही कहा था कि वह 1000 की योजना का वादा पूरा करने के बाद ही वोट मांगने आएगी। उनके अनुसार कई महिलाओं के लिए 1000 की राशि भी काफी मददगार साबित होगी, जबकि पिछली सरकारों के समय वादे अक्सर पूरे नहीं होते थे।

बता दें कि बजट में “मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना” का ऐलान किया गया है। इस योजना के तहत Punjab सरकार सभी वयस्क महिलाओं को हर महीने 1000 और अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1500 सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर करेगी।

सरकार के अनुसार यह योजना भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की पहली सार्वभौमिक नकद हस्तांतरण योजनाओं में से एक होगी। 18 वर्ष से अधिक आयु की लगभग सभी महिलाएं इसके लिए पात्र होंगी, जबकि मौजूदा या पूर्व स्थायी सरकारी कर्मचारी, मौजूदा या पूर्व सांसद/विधायक और आयकर देने वाली महिलाएं इस योजना के दायरे से बाहर रहेंगी।

सरकार का दावा है कि राज्य की लगभग 97 प्रतिशत वयस्क महिलाएं इस योजना के तहत लाभ प्राप्त कर सकेंगी। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना, घरेलू निर्णयों में उनकी भागीदारी मजबूत करना और उनकी स्वास्थ्य व पोषण स्थिति में सुधार लाना है, ताकि बेटियां बेहतर शिक्षा हासिल कर अपने सपनों को साकार कर सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments