HomeHaryanaसांसद सुभाष बराला ने सुनीं जनसमस्याएं

सांसद सुभाष बराला ने सुनीं जनसमस्याएं

केंद्र व राज्य की योजनाओं का लाभ समय पर देने के दिए निर्देश

टोहाना, 28 फरवरी, 2026 (संजीव शर्मा): राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने शनिवार को अपने आवास पर क्षेत्र के नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।

विभिन्न गांवों और शहरी क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने सांसद के समक्ष बिजली, पानी, सड़क, सीवरेज, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पारिवारिक पहचान पत्र तथा अन्य विभागीय मामलों से जुड़ी समस्याएं रखीं। सांसद ने प्रत्येक प्रार्थी की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से समाधान की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए।

सांसद ने कहा कि केंद्र एवं हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, किसान सम्मान निधि तथा राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। सांसद सुभाष बराला ने कहा कि जनसेवा मेरा कर्तव्य ही नहीं, बल्कि मेरा संकल्प है। क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन मामलों में विभागीय स्तर पर लंबित कार्यवाही है, उनकी नियमित समीक्षा की जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर निपटारा सुनिश्चित किया जाए।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments