HomeNationalलाल किला ब्लास्ट पीड़ितों से मिले पीएम मोदी, बोले — "दोषियों को...

लाल किला ब्लास्ट पीड़ितों से मिले पीएम मोदी, बोले — “दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा” | NIA ने संभाली जांच

नई दिल्ली, 12 नवंबर, 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  आज अपने दो दिवसीय भूटान दौरे से लौटने के तुरंत बाद सीधे दिल्ली के एलएनजेपी (LNJP) अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने सोमवार (10 नवंबर) को लाल किला के पास हुए कार ब्लास्ट में घायल लोगों से मुलाकात की।

पीएम मोदी ने घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टरों से उनके इलाज की जानकारी ली। उन्होंने पीड़ितों के परिजनों को भरोसा दिलाया कि “इस साजिश के पीछे जो भी हैं, उन्हें न्याय के कठघरे में लाया जाएगा।”

अस्पताल दौरे के बाद प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा :-

 

LNJP अस्पताल गया और दिल्ली ब्लास्ट में घायल हुए लोगों से मिला। सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। षड्यंत्र के पीछे जो भी हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा!

अस्पताल में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और डॉक्टरों ने प्रधानमंत्री को घायलों की स्थिति और उन्हें दिए जा रहे इलाज के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

“भारी मन से आया हूं” — भूटान में बोले थे पीएम

भूटान में अपने दौरे के दौरान भी पीएम मोदी ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया था। मंगलवार को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था,

“कल शाम दिल्ली में हुई भयावह घटना ने सभी को व्यथित कर दिया है। मैं रातभर जांच एजेंसियों के संपर्क में था। हमारी एजेंसियां इस षड्यंत्र की तह तक जाएंगी — दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गंभीर चोटों का खुलासा

यह भीषण विस्फोट सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक Hyundai i20 कार में हुआ था, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई थी।

सूत्रों के अनुसार, शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में घायलों के शरीर पर गंभीर चोटें, टूटी हड्डियाँ और सिर पर गहरे घाव पाए गए हैं। मौत का मुख्य कारण अत्यधिक रक्तस्राव और गहरे घाव बताए जा रहे हैं। हालांकि, शवों पर स्प्लिंटर (छर्रे) के निशान नहीं मिले हैं।

 

NIA ने संभाली जांच

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने इस आतंकी हमले की जांच अपने हाथ में ले ली है और इसके लिए एक समर्पित जांच टीम गठित की गई है।

सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि यह हमला जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े मॉड्यूल द्वारा किया गया था, जिसका हाल ही में भंडाफोड़ हुआ था।

सरकारी सूत्रों का कहना है कि एजेंसियां अब धमाके में इस्तेमाल किए गए विस्फोटक पदार्थ, कार के रजिस्ट्रेशन विवरण और संदिग्ध नेटवर्क के विदेशी कनेक्शनों की गहन जांच कर रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments