गुजरात, 21 फरवरी 2026: भगवंत मान ने घोषणा की है कि पंजाब सरकार आगामी 8 मार्च को विधानसभा में राज्य का बजट पेश करेगी। उन्होंने गुजरात दौरे के दौरान स्पष्ट किया कि इस बार पंजाब सरकार कोई नया टैक्स नहीं लगाएगी और न ही मौजूदा टैक्स दरों में कोई बढ़ोतरी की जाएगी।
मुख्यमंत्री मान इस समय आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल के साथ गुजरात दौरे पर हैं। गुजरात में आम आदमी पार्टी देश के बजट और गुजरात के बजट पर चर्चा करने के लिए विभिन्न शहरों में कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का बजट और गुजरात का बजट एक जैसा है, जिसमें आम लोगों, किसानों, गरीबों, महिलाओं, छोटे व्यापारियों और दुकानदारों के लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बजट केवल कुछ बड़े घरानों के हित में तैयार किया गया है।






