चंडीगढ़, 6 नवंबर 2025:
रिश्वत कांड में गिरफ्तार पंजाब पुलिस के पूर्व उप महानिरीक्षक (DIG) हरचरण सिंह भुल्लर को चंडीगढ़ की CBI अदालत ने आज (गुरुवार) को फिर से 5 दिनों के CBI रिमांड पर भेज दिया है।
CBI ने अदालत से दलील दी कि मामले की आगे की पूछताछ और सबूत एकत्र करने के लिए भुल्लर की रिमांड आवश्यक है। अदालत ने दलीलों को स्वीकार करते हुए रिमांड अवधि को 5 दिन के लिए बढ़ा दिया।
भुल्लर पर रिश्वत लेने और भ्रष्टाचार निरोधक कानून (Prevention of Corruption Act) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।






