HomeNationalभारत मंडपम में आज ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ का उद्घाटन, पीएम...

भारत मंडपम में आज ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ का उद्घाटन, पीएम मोदी करेंगे मुख्य संबोधन

नई दिल्ली, 19 फरवरी 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ के तहत विश्व नेताओं का स्वागत करेंगे।

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, सुबह करीब 9:15 बजे प्रधानमंत्री और अंतरराष्ट्रीय गणमान्य व्यक्तियों की फैमिली फोटो ली जाएगी। इसके बाद सुबह लगभग 9:40 बजे समिट के उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी शामिल होंगे। वहीं, सुबह करीब 10:25 बजे प्रधानमंत्री कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और उसके वैश्विक प्रभाव पर अपना मुख्य संबोधन देंगे।

समिट की शुरुआत बुधवार को हुई, जहां पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा सहित कई वैश्विक नेताओं का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों और वैश्विक तकनीकी क्षेत्र के प्रमुखों के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें भी कीं।

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ थीम पर आधारित यह समिट आर्थिक विकास, सामाजिक हित और सुरक्षित एआई जैसे अहम विषयों पर केंद्रित है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments