HomeHaryanaपीएम श्री स्कूल जेएनवी, खारा खेड़ी के विद्यार्थियों ने किया कृषि दर्शन...

पीएम श्री स्कूल जेएनवी, खारा खेड़ी के विद्यार्थियों ने किया कृषि दर्शन एक्सपो का शैक्षणिक भ्रमण

फतेहाबाद , 16 फरवरी, 2026 (संजीव शर्मा) : विद्यार्थियों को आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों से रूबरू कराने के उद्देश्य से पीएम श्री स्कूल जेएनवी, खारा खेड़ी के कक्षा 7वीं के विद्यार्थियों ने हिसार स्थित उत्तरी क्षेत्र कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान (टीटीसी) में आयोजित प्रसिद्ध कृषि दर्शन एक्सपो का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दल में कुल 79 विद्यार्थी शामिल रहे, जिन्होंने कृषि विज्ञान के विभिन्न पहलुओं को करीब से जाना।
भ्रमण पर रवाना होने से पहले विद्यालय के प्राचार्य अनूप सिंह ने बस को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान देश होने के नाते हमारे विद्यार्थियों को खेती में हो रहे तकनीकी बदलावों का ज्ञान होना अनिवार्य है। इस तरह के मेलों और एक्सपो के माध्यम से छात्र किताबी ज्ञान को धरातल पर देख पाते हैं और नई मशीनों व वैज्ञानिक पद्धतियों के प्रति उनमें रुचि जागृत होती है। उन्होंने कहा कि कृषि दर्शन एक्सपो हमें खेती की नई तकनीकों से अपडेट (अद्यतन) रहने का अवसर प्रदान करता है।
हिसार पहुंचने पर विद्यार्थियों ने एक्सपो में प्रदर्शित विभिन्न प्रकार के आधुनिक कृषि उपकरणों जैसे सेल्फ-प्रोपेल्ड कंबाइन हार्वेस्टर, ड्रोन तकनीक, सौर ऊर्जा चालित पंप और सूक्ष्म सिंचाई प्रणालियों का अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने यह जानने में गहरी रुचि दिखाई कि किस प्रकार आधुनिक मशीनरी के उपयोग से कम लागत में अधिक पैदावार प्राप्त की जा सकती है। संस्थान के विशेषज्ञों ने बच्चों को बताया कि किस प्रकार भारत सरकार कृषि क्षेत्र को स्मार्ट बनाने की दिशा में काम कर रही है। विद्यार्थियों ने वहां मौजूद कृषि वैज्ञानिकों से मिट्टी के स्वास्थ्य और उन्नत बीजों के बारे में भी सवाल पूछे। विद्यार्थियों के दल के साथ मुकेश, संदीप शर्मा, प्रवीण यादव और सनोद आदि मौजूद रहे।

फोटो: फतेहाबाद। कृषि दर्शन एक्सपो का शैक्षणिक भ्रमण करते हुए पीएम श्री स्कूल जेएनवी, खारा खेड़ी के विद्यार्थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments