चंडीगढ़, 15 फरवरी 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तबीयत अचानक खराब हो गई है। वह संगरूर में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सदस्य रजिंदर गुप्ता के साथ मौजूद थे। इसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर मोहाली स्थित Fortis Hospital Mohali में भर्ती कराया गया।
डॉक्टरों की निगरानी में मुख्यमंत्री का इलाज जारी है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री संगरूर में विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्त थे, इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। प्राथमिक उपचार देने के बाद एहतियात के तौर पर उन्हें मोहाली लाया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उनका मेडिकल परीक्षण शुरू कर दिया है।
इससे पहले महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिला संगरूर के धूरी स्थित प्राचीन श्री रणकेश्वर मंदिर रणीके में उन्होंने अरविंद केजरीवाल के साथ माथा टेका और शिवलिंग का अभिषेक किया था। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है।






