मोहाली (पंजाब), 14 फरवरी 2026: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह को आज फोर्टिस अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस संबंध में फोर्टिस अस्पताल द्वारा एक आधिकारिक बयान भी जारी किया गया।
अस्पताल द्वारा जारी बयान के अनुसार, कैप्टन अमरिंदर सिंह को घुटना प्रत्यारोपण (नी रिप्लेसमेंट) के लिए 9 फरवरी को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 10 फरवरी को उनके घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया।
सर्जरी के बाद एहतियातन और चिकित्सकीय निगरानी के लिए उन्हें आईसीयू में रखा गया था। इस दौरान कई राजनीतिक नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। पंजाब भाजपा के जनरल सेक्रेटरी (संगठन) मंत्री श्रीनिवासुलु सहित कई अन्य नेताओं ने भी उनसे मुलाकात की।
इलाज के बाद अब उनकी हालत में सुधार होने पर आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।






