HomeNationalमुख्यमंत्री मोहन यादव ने ‘लाड़ली बहना योजना’ की 33वीं किस्त जारी

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ‘लाड़ली बहना योजना’ की 33वीं किस्त जारी

1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में भेजे 1500 रुपये

खंडवा, 14 फरवरी 2026: मोहन यादव ने आज पंधाना में राज्य की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी की। मुख्यमंत्री ने एक क्लिक के माध्यम से प्रदेश की लगभग 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,500 रुपये की राशि ट्रांसफर की। इस किस्त के तहत कुल 1,836 करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजे गए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सैकड़ों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और घोषणा भी की, जिसमें भाम राजगढ़ परियोजना शामिल है। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री हीरालाल सिलावट, जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. विजय शाह, प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल तथा पंधाना विधायक छाया गोविंद मोरे सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

गौरतलब है कि लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इस योजना के तहत राज्य सरकार हर महीने पात्र महिलाओं के खातों में 1,500 रुपये की राशि ट्रांसफर करती है। योजना का लाभ राज्य की 60 वर्ष से कम आयु की लगभग 1.25 करोड़ महिलाओं को मिल रहा है। पिछले कुछ महीनों से योजना की राशि हर महीने 10 से 15 तारीख के बीच ट्रांसफर की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments