HomeHaryanaशांति निकेतन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढिंगसरा में मोबाइल व नशे की...

शांति निकेतन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढिंगसरा में मोबाइल व नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर अभिभावक जागरूकता बैठक आयोजित

फतेहाबाद.14 फरवरी, 2026 (संजीव शर्मा) :  शांति निकेतन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ढिंगसरा में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रणसिंह जी रेपस्वाल व डायरेक्टर श्री विजय सिंह बाघेला द्वारा अभिभावकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में साईबर क्राईम विभाग से पुलिस ऑफिसर श्रीमति सुनीता देवी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
बैठक की शुरुआत प्रधानाचार्य के स्वागत संबोधन से हुई, जिसमें उन्होंने वर्तमान समय की चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में मोबाइल फोन और सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग बच्चों के मानसिक, शारीरिक और शैक्षणिक विकास पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। बदलते डिजिटल युग में बच्चों की दिनचर्या और व्यवहार में तेजी से परिवर्तन देखने को मिल रहा है। उन्होंने अभिभावकों को सचेत करते हुए बताया कि अनियंत्रित मोबाइल प्रयोग से बच्चों में एकाग्रता की कमी, अनुशासनहीनता और सामाजिक दूरी जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं।
उन्होंने सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कई बार बच्चे अनजाने में गलत संगति और अनुचित सामग्री की ओर आकर्षित हो जाते हैं, जिससे उनके भविष्य पर विपरीत असर पड़ सकता है। उन्होंने अभिभावकों को समझाया कि बच्चों के व्यवहार में आने वाले छोटे-छोटे बदलावों को नजरअंदाज न करें। यदि समय रहते मार्गदर्शन दिया जाए तो बच्चे गलत आदतों से दूर रह सकते हैं। इसीलिए माता-पिता अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताएं। उनके साथ खुलकर संवाद करें, उनकी समस्याएं सुनें और उन्हें सही व गलत का अंतर समझाएं।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि श्रीमति सुनीता देवी ने साईबर क्राईम व नशा जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाज के लिए घातक बताते हुए अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखें और उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान करें। उन्हांेने कहा कि समाज में फैल रही साईबर क्राईम व नशा की प्रवृत्ति युवाओं के लिए खतरे की घंटी है और इससे बचाव के लिए परिवार की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अभिभावक समय-समय पर बच्चों के मोबाइल फोन व उनके व्यवहार में आने वाले परिवर्तन पर कड़ी नजर रखें और उनके फोन में अनावश्क एप्प को डिलीट कर दें, ताकि आप व आपका बच्चा साईबर क्राईम जैसी कुरीति से बच सकें और अगर आप साईबर क्राईम जैसी ठगी का शिकार हो जाते हैं तो तुरंत 1930 नंबर पर फोन कर शिकायत दर्ज करें।
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर श्री विजय सिंह बाघेला ने अभिभावकों के अपने बच्चों के साथ प्रतिदिन गुणवत्तापूर्ण समय बिताने व उनसे खुलकर संवाद करने तथा उनका मित्र बनकर उनकी समस्याओं को समझने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि माता-पिता का स्नेह, सहयोग और मार्गदर्शन ही बच्चों को गलत रास्तों से बचा सकता है। अंत में उन्होंने सभी अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे विद्यालय के साथ मिलकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। बैठक में उपस्थित अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments