चंडीगढ़, 14 फरवरी 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वर्चुअल माध्यम से सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में 25 इलेक्ट्रिक (EV) बसों का उद्घाटन करेंगे।
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री देश के विभिन्न हिस्सों में करीब 100 इलेक्ट्रिक बसों को भी लॉन्च करेंगे। इन बसों के शुरू होने से शहर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और लोगों को स्वच्छ, पर्यावरण अनुकूल यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी।
इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से प्रदूषण में कमी आएगी और शहरी परिवहन प्रणाली को आधुनिक बनाने में मदद मिलेगी। यह पहल सतत विकास और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।






