पटियाला, 12 फरवरी 2026: पटियाला के विधायक अजीतपाल सिंह कोहली और मेयर कुंदन गोगिया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री संतोष सिंह मार्ग का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। रिबन काटने की रस्म के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की कुर्बानियों को याद किया गया।
अजीतपाल सिंह कोहली ने अपने संबोधन में कहा कि श्री संतोष सिंह जैसे महान योद्धाओं की स्मृति को सदा जीवित रखने के लिए यह एक छोटा सा प्रयास है। उन्होंने कहा कि आज़ादी की लड़ाई में उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।
मेयर कुंदन गोगिया ने कहा कि शहर के विकास के साथ-साथ ऐतिहासिक व्यक्तित्वों को सम्मान देना हमारी जिम्मेदारी है।
इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और शहर की सुंदरता में भी वृद्धि होगी।
इस अवसर पर गुरप्रीत सिंह कोहली, जिला प्रधान श्री अमरप्रीत सिंह, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी एसोसिएशन 234 (रजिस्टर्ड), वार्ड नंबर 46 से एमसी जगतार सिंह तारी, वार्ड नंबर 51 से एमसी किरण आहूजा, जसबीर सिंह बिट्टू सहित अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित थे।






