HomeNationalमोतिहारी में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई

मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

मोतिहारी (बिहार), 11 फरवरी 2026 : बिहार के मोतिहारी से दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। तेज रफ्तार के कारण हुए इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा घोड़ासन-ढाका रोड पर महादेवा मसान चौक के पास हुआ। तेज गति से जा रही एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना का दृश्य इतना भयावह था कि देखने वालों की रूह कांप उठी।

बताया जा रहा है कि सभी लोग किसी विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। मृतकों को एक ही परिवार का सदस्य बताया जा रहा है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments