HomeHaryanaसमर्पण दिवस पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि, भाजपा जिला कार्यालय में...

समर्पण दिवस पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि, भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रम

प्रखर राष्ट्रवादी विचारों को किया स्मरण, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प

फतेहाबाद, 10 फरवरी, 2026 (संजीव शर्मा): प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि आज बीजेपी जिला कार्यालय में समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में डॉ. ऋषिपाल मथाना ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने की। इस अवसर पर सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं ने सर्व प्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को पुष्प अर्पित का श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उन्हें नमन करते हुए उनकी प्रेरणा दायक जीवन को याद किया। कार्यक्रम की संयोजक रही जिला उपाध्यक्ष सविता टुटेजा ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।
मुख्यातिथि डॉ. ऋषिपाल मथाना ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन सादगी, त्याग और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि एकात्म मानववाद का उनका सिद्धांत आज भी भारतीय राजनीति को दिशा प्रदान कर रहा है। उनका विचार था कि विकास का अंतिम लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही सच्चा अंत्योदय है। उन्होंने संगठन को सर्वोपरि मानते हुए कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा दी। डॉ. मथाना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उन्हीं के विचारों को आत्मसात कर सेवा, सुशासन और विकास की नीति पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज के कमजोर वर्गों की सेवा को प्राथमिकता दें।
जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को याद करते हुए कहा कि वे एक महान संगठन निर्माता थे जिन्होंने राष्ट्रवाद को नई ऊर्जा प्रदान की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल दर्शन ही एकात्म मानववाद पर आधारित है। पंडित जी ने राजनीति को सेवा का माध्यम बताया और अपने जीवन में इसे सिद्ध भी किया। उनका जीवन अत्यंत सादगीपूर्ण रहा और उन्होंने व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर राष्ट्र को सर्वोपरि रखा। एडवोकेट जोड़ा ने कहा कि आज भाजपा जिस मजबूती से देशभर में कार्य कर रही है, उसमें उनके विचारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलें।
जिला प्रभारी सुरेन्द्र आर्य ने अपने विचार रखते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि उन्होंने भारतीय संस्कृति और परंपराओं के अनुरूप विकास का मार्ग प्रस्तुत किया। उनका मानना था कि राष्ट्र की आत्मा उसकी संस्कृति में बसती है और उसी आधार पर नीतियां बननी चाहिए। सुरेन्द्र आर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज गरीब, किसान, मजदूर और युवाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जो पंडित जी के अंत्योदय के विचार का ही विस्तार है। उन्होंने कहा कि हमें उनके आदर्शों पर चलते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है।
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजपाल बैनीवाल, जिला उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, सुमन खीचड़, जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी, शम्मी ढींगडा, विकास शर्मा, मुलखराज चावला, अवतार मोंगा, विक्रम शर्मा, जंगजीत हुड्डा, जगदीप मोंगा, पूनम सिंगला, नीलांशी शर्मा, डॉ सुनील इंदौरा, विनोद श्योराण, सुरेन्द्र बिश्नोई, आर्यन ग्रोवर, परमजीत बैनीवाल, सतीश गोयल भट्टू, नायब सिंगिकाट, राहुल सेठी, जिला परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि सुभाष खीचड़, भट्टू मार्केट कमेटी के वाईस चेयरमैन संजय सिंगला, टोहाना ग्रामीण मंडल अध्यक्ष परवीन गिल समैण, फतेहाबाद ग्रामीण मंडल अध्यक्ष एवं गांव खजूरी के सरपंच सीताराम पूनियां, किरण शर्मा, सुभाष चन्दोरा, सुरेन्द्र सिंह, मुकेश सरोवा सरपंच, राजकुमार सुरा, राजेश मुट्यार, रमन सरोहा, राधेश्याम झांझड़ा, सीताराम धारणिया, लोकेश गोर, पारस गांवड़ी जगसीर नायक, बसंत बाजीगर, हनुमान सिंह, संजय इंदौरा, संजय शर्मा, संदीप सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments