HomeHaryanaमुख्यमंत्री घोषणाओं के प्रोजेक्टों को पूरा करने में अधिकारी गंभीरता के साथ...

मुख्यमंत्री घोषणाओं के प्रोजेक्टों को पूरा करने में अधिकारी गंभीरता के साथ करें कार्य : डीसी डॉ. विवेक भारती

विभागाध्यक्ष अपने-अपने विभाग की मुख्यमंत्री घोषणाओं के कार्य की स्टेट्स रिपोर्ट को पोर्टल पर करें अपलोड

 फ़तेहाबाद, 09 फरवरी, 2026 (संजीव शर्मा): पायुक्त डॉ. विवेक भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं के प्रोजेक्टों को पूरा करने में अधिकारी गंभीरता के साथ कार्य करें। सभी विभागाध्यक्ष अपने-अपने विभाग की मुख्यमंत्री घोषणाओं के कार्य की स्टेट्स रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड करें। मुख्यमंत्री घोषणाओं को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। इन प्रोजेक्टों को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं रिव्यू करते हैं।
डीसी डॉ. विवेक भारती सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित मुख्यमंत्री घोषणाओं के कार्यों की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उपायुक्त ने बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जिला में मुख्यमंत्री घोषणाओं पर गंभीरता से कार्य करते हुए उन्हें निर्धारित समयावधि में पूर्ण करवाए ताकि नागरिकों को जल्द से जल्द संबंधित परियोजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित हो सके। डीसी डॉ. विवेक भारती ने लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर निकाय के अधिकारियों से एक-एक सीएम अनाउंसमेंट की स्थिति पता की व निर्देश दिए कि हॉल ही में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के सीएम कोड लगाने का काम करें। उपायुक्त ने सभी विभागों को अपने कार्यों की प्रोग्रेस व स्टेट्स रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए है। इस अवसर पर एडीसी अनुराग ढालिया, जिप सीईओ सुरेश कुमार सहित संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments