Sunday, June 7, 2026
HomePunjabचंडीगढ़ में राजनीतिक तनाव, बाजवा के आवास की ओर बढ़ते AAP कार्यकर्ताओं...

चंडीगढ़ में राजनीतिक तनाव, बाजवा के आवास की ओर बढ़ते AAP कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल

चंडीगढ़, 9 फरवरी 2026: चंडीगढ़ में सोमवार को उस समय माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया, जब आम आदमी पार्टी (AAP) के मंत्रियों और कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा के आवास की ओर कूच करने की कोशिश की। इस दौरान चंडीगढ़ पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड तोड़ने को लेकर AAP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जोरदार धक्का-मुक्की और तीखी बहस देखने को मिली।

पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर बाजवा के घर से काफी पहले ही सख्त बैरिकेडिंग कर रखी थी। जब प्रदर्शनकारी बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने लगे, तो स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का सहारा लेना पड़ा। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किए जाने की भी जानकारी सामने आई है, जिसके बाद कई कार्यकर्ताओं को पीछे हटना पड़ा।

इस प्रदर्शन की अगुवाई आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, डॉ. बलबीर सिंह, महिंदर भगत, मंत्री हरपाल सिंह चीमा, सन्नी अलूवालिया और डॉ. रवजोत सिंह कर रहे थे। इनके साथ पार्टी के कई अन्य बड़े नेता और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

प्रदर्शन के दौरान AAP मंत्रियों और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। AAP नेताओं ने पुलिस पर तानाशाही रवैये का आरोप लगाया, जबकि पुलिस अधिकारियों का कहना था कि सुरक्षा कारणों से प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जा सकती। पुलिस कार्रवाई के बाद अंततः प्रदर्शनकारियों को पीछे लौटना पड़ा और स्थिति पर काबू पाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments