HomePunjabपंजाब पुलिस में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई, बिक्रमजीत सिंह बराड़ को एसपी (ऑफिशिएटिंग)...

पंजाब पुलिस में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई, बिक्रमजीत सिंह बराड़ को एसपी (ऑफिशिएटिंग) पद पर तैनाती

चंडीगढ़, 9 फरवरी 2026: पंजाब के राज्यपाल के आदेशों के अनुसार पंजाब पुलिस में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह मामलों विभाग द्वारा जारी ताजा अधिसूचना के तहत तीन डीएसपी अधिकारियों को एसपी (ऑफिशिएटिंग) रैंक में तैनाती दी गई है। इन तैनातियों में सबसे चर्चित नाम डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ का है, जो अपनी बहादुरी और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए जाने जाते हैं।

बिक्रमजीत सिंह बराड़ (पीपीएस सीधी भर्ती-2018) का पुलिस सेवा में शानदार रिकॉर्ड रहा है। उनके पिता स्वर्गीय बलदेव सिंह बराड़ (पीपीएस) वर्ष 1988 में आतंकवाद के दौर में पटियाला में एसपी डिटेक्टिव के रूप में सेवाएं निभाते हुए शहीद हो गए थे। इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए बिक्रमजीत सिंह बराड़ ने आतंकवाद और गैंगस्टर विरोधी मोर्चे पर उल्लेखनीय कार्य किया, जिसके चलते उन्हें वर्ष 2018 में सीधे डीएसपी के रूप में भर्ती किया गया था।

बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल शूटरों जग्गरूप रूपा और मनु कुसा को ढेर करने के साथ-साथ कुख्यात गैंगस्टरों विक्की गौंडर, प्रेमा लाहौरिया और अंकित भादू को न्यूट्रलाइज करने में अहम भूमिका निभाई है। उनकी इन उपलब्धियों के लिए उन्हें अब तक पांच बार राष्ट्रपति पुलिस पदक (गैलेंट्री) वर्ष 2011, 2020, 2021 (दो बार) और 2024 में प्रदान किया जा चुका है।

इसके अलावा उन्हें यूनियन होम मिनिस्टर मेडल, मुख्यमंत्री रक्षक पदक और 27 डीजीपी कमेंडेशन डिस्क से भी सम्मानित किया गया है। उनकी एसपी (ऑफिशिएटिंग) पद पर तैनाती को पंजाब पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments