Sunday, June 7, 2026
HomePunjabखेमकरण में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में मां-बेटे...

खेमकरण में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में मां-बेटे की मौत

खेमकरण, 08 फरवरी 2026: तरणतारन जिले के खेमकरण क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। भिखीविंड के पास कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर में कार सवार मां और उसके मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव आसल उताड़ निवासी दविंदर सिंह (30), पुत्र कुलदीप सिंह, जो चंडीगढ़ में टैक्सी चलाता है, बीती रात अपनी डिजायर कार में पत्नी प्रभजीत कौर और 5 वर्षीय बेटे फतेह सिंह के साथ अपने ससुराल गांव फताहपुर में साली की शादी में जा रहा था। रात करीब 8 बजे सड़क पर आगे चल रही मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी कार अचानक टकरा गई।

हादसा इतना भीषण था कि मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर के बाद दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

हादसे के बाद मानवता को शर्मसार करने वाली घटना भी सामने आई, जहां कुछ असामाजिक तत्वों ने घायलों की मदद करने के बजाय दुर्घटनाग्रस्त कार के तीन टायर चुरा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments