राज्य के गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए मान सरकार द्वारा करोड़ों रुपये की ग्रांट जारी: दलवीर सिंह ढिल्लों
धूरी, 21 जून,2026: पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने आज गांव बादशाहपुर में लगभग 55 लाख रुपये की लागत वाले विकास कार्यों की शुरुआत करवाई। इसके तहत 25 लाख रुपये की लागत से गांव के खेल मैदान के निर्माण तथा 30 लाख रुपये की लागत से गांव के छप्पड़ (तालाब) के नवीनीकरण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य के गांवों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, खेलों को प्रोत्साहित करने तथा लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए करोड़ों रुपये की ग्रांट जारी की गई है।
उन्होंने कहा कि गांवों का विकास ही पंजाब की तरक्की का मजबूत आधार है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा गांवों में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
इस अवसर पर ब्लॉक समिति चेयरमैन शेरपुर चरण सिंह, सरपंच जसवंत सिंह बादशाहपुर, समस्त ग्राम पंचायत सदस्य, गांव के गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।






