Wednesday, June 17, 2026
HomePunjabमोहाली की सोसायटी में 10वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत, पुलिस...

मोहाली की सोसायटी में 10वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

मोहाली, 11 जून 2026: मोहाली के खरड़-लांडरां रोड स्थित एसबीपी नॉर्थ वैली सोसायटी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक टावर नंबर-3 की 10वीं मंजिल से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला आत्महत्या का है या कोई हादसा।

जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब 12:25 बजे की है। सोसायटी में अचानक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिसके बाद निवासी पार्किंग क्षेत्र की ओर दौड़े। वहां एक युवक का शव पड़ा मिला।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने कानों में हेडफोन लगाए हुए थे। उसके पास एक बैकपैक भी मिला, जिसमें पानी की बोतल रखी हुई थी। उसका मोबाइल फोन उसकी जेब से सुरक्षित बरामद हुआ, जबकि उसके पैरों में चप्पलें भी थीं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि ऊंचाई से गिरते समय युवक इमारत के बाहरी हिस्से से गुजर रही एक नेटवर्क केबल से टकराया था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि केबल का तार भी टूट गया।

मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। वह पिछले तीन-चार महीनों से सोसायटी में किराए के फ्लैट में रह रहा था। हालांकि अभी तक उसकी आधिकारिक पहचान नहीं हो सकी है।

घटना की पूरी वारदात सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में युवक को ऊंचाई से गिरते हुए देखा गया है। पुलिस ने सीसीटीवी रिकॉर्डिंग अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम सुबह करीब 2:15 बजे घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल, खरड़ के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद ही हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने तथा घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments