अहमदाबाद, 6 जून 2026: अहमदाबाद के एेका एरीना में 4 से 8 जून तक आयोजित पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 में पंजाब की खिलाड़ी अलका पेरीवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर पंजाब और भारत का नाम रोशन किया है।

ऐतिहासिक आयोजन
इस विश्व स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन माध्यम से किया। उद्घाटन समारोह में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया तथा विश्व योगासन के अध्यक्ष स्वामी रामदेव उपस्थित रहे।
78 देशों के खिलाड़ियों की भागीदारी
पहली वैश्विक योगासन प्रतियोगिता में 78 देशों के 500 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। मेजबान भारत ने प्रतियोगिता के तीसरे दिन तक 22 स्वर्ण पदक जीतकर शानदार बढ़त बनाई हुई है।
विश्व स्तर पर योगासन को पहचान
योगासन भारत के अध्यक्ष उदित शेट और महासचिव डॉ. जयदीप आर्या ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से योगासन को एक प्रतिस्पर्धी वैश्विक खेल के रूप में स्थापित करने की दिशा में नई पहचान मिली है।
पंजाब योगासन एसोसिएशन की प्रतिक्रिया
डॉ. अकल कला सेखवां
यह बहुत बड़ी उपलब्धि है कि इस विश्व चैंपियनशिप में 78 देशों ने भाग लिया। हमें पूरा विश्वास है कि योगासन को 2030 राष्ट्रमंडल खेलों और 2036 ओलंपिक में शामिल किया जाएगा।
विश्वविद्यालय ने दी बधाई
जगत गुरु नानक देव पंजाब स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी, पटियाला ने भी अलका पेरीवाल की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। विश्वविद्यालय का विश्व योगासन के साथ आधिकारिक समझौता होने के कारण इस सफलता को विशेष उपलब्धि माना जा रहा है।






