Monday, June 8, 2026
HomePatiala14 जून को पंजाबी साहित्य सभा पटियाला का साहित्यिक समारोह:

14 जून को पंजाबी साहित्य सभा पटियाला का साहित्यिक समारोह:

 अमर गर्ग कलमदान की पुस्तक ‘सलोचना’ पर होगी गोष्ठी

पटियाला, 8 जून: पंजाबी साहित्य सभा (रजि.) पटियाला द्वारा 14 जून 2026, रविवार को प्रातः 9:30 बजे भाषा विभाग, पंजाब, पटियाला के लेक्चर हॉल में एक विशेष साहित्यिक समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रसिद्ध साहित्यकार अमर गर्ग कलमदान की पुस्तक ‘सलोचना’ (पंजाबी एवं हिंदी) पर विचार-गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

सभा के अध्यक्ष डॉ. दर्शन सिंह ‘आष्ट’ तथा महासचिव दविंदर पटियालवी ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह की अध्यक्षता महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब खेल विश्वविद्यालय, पटियाला के कुलपति डॉ. पुष्पिंदर सिंह गिल करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला के पूर्व डीन (भाषाएं) एवं पत्राचार शिक्षा विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. भूपिंदर सिंह खहिरा शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि समारोह के विशिष्ट अतिथियों में भाषा विभाग, पंजाब के सहायक निदेशक तेजिंदर सिंह गिल, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं लेखक भगवान दास गुप्ता तथा भाषा विभाग, पंजाब के पूर्व जिला भाषा अधिकारी डॉ. भगवंत सिंह संगरूर शामिल होंगे।

पुस्तक के पंजाबी संस्करण पर मुख्य शोध-पत्र सरकारी बिक्रम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, पटियाला के पंजाबी विभाग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. तरलोचन कौर प्रस्तुत करेंगी, जबकि प्रख्यात लेखक डॉ. कमलजीत सिंह टिब्बा और मास्टर जगमिंदरपाल बराड़ (समाना) पुस्तक चर्चा में भाग लेंगे।

हिंदी संस्करण पर मुख्य शोध-पत्र खालसा कॉलेज, पटियाला की पूर्व उप-प्राचार्या एवं प्रतिष्ठित लेखिका डॉ. हरविंदर कौर प्रस्तुत करेंगी। इसके अतिरिक्त डॉ. सुरेश नायक और डॉ. रविंदर कुमार भी पुस्तक पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।

समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विद्वानों और साहित्यकारों को सम्मानित भी किया जाएगा। सभा के संरक्षक बाबू सिंह रहल, सुखदेव सिंह शांत, वित्त सचिव बलबीर सिंह दिलदार, प्रचार सचिव नवदीप सिंह मुंडी तथा समूची कार्यकारिणी ने साहित्यकारों, लेखकों और साहित्य प्रेमियों से बड़ी संख्या में समारोह में भाग लेने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments