Monday, June 8, 2026
HomePatialaपंजाब में पहली बार: नगर निगम पटियाला ने शुरू की आंतरिक सड़कों...

पंजाब में पहली बार: नगर निगम पटियाला ने शुरू की आंतरिक सड़कों की मशीनों से सफाई  मेयर, कमिश्नर

प्रत्येक वार्ड की सप्ताह में एक बार होगी सफाई
पटियाला, 8 जून
पटियाला नगर निगम ने शहरी स्वच्छता प्रबंधन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और अनुकरणीय कदम उठाते हुए पंजाब में पहली बार शहर की आंतरिक (इंटरनल) सड़कों की मशीनों से सफाई शुरू करने का निर्णय लिया है। अब तक प्रदेश के बड़े नगर निगम केवल मुख्य सड़कों की मशीनों से सफाई करवाते रहे हैं, लेकिन नगर निगम पटियाला ने इससे एक कदम आगे बढ़ते हुए रिहायशी क्षेत्रों, कॉलोनियों और आंतरिक सड़कों को भी इस योजना में शामिल कर एक नया इतिहास रच दिया है।
मेयर कुंदन गोगिया और कमिश्नर परमजीत सिंह के नेतृत्व में ऐतिहासिक पहल, पटियाला बना प्रदेश का पहला नगर निगम
इस संबंध में जानकारी देते हुए पटियाला के मेयर कुंदन गोगिया और नगर निगम कमिश्नर परमजीत सिंह ने बताया कि शहर को स्वच्छ, प्रदूषण मुक्त और सुंदर बनाने के लिए विशेष स्वीपिंग मशीनों तथा सफाई टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि यह योजना केवल मुख्य सड़कों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि प्रत्येक वार्ड की आंतरिक सड़कों तक पहुंचेगी ताकि शहर के हर नागरिक को इसका सीधा लाभ मिल सके।
हर रोज 10 वार्डों में पहुंचेंगी टीमें
मेयर कुंदन गोगिया ने बताया कि नगर निगम द्वारा शहर को विभिन्न जोनों में विभाजित कर टीमों की तैनाती की गई है। ये टीमें प्रतिदिन लगभग 10 वार्डों में जाकर मशीनों से सफाई करेंगी। इस प्रकार पूरे शहर के प्रत्येक वार्ड की आंतरिक सड़कों की सप्ताह में कम से कम एक बार सफाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले सफाई प्रबंधन में सबसे बड़ी चुनौती आंतरिक गलियों और सड़कों तक मशीनों की पहुंच न होना थी, लेकिन अब इसके लिए विशेष योजना तैयार की गई है। इससे धूल, मिट्टी और कचरे की समस्या में बड़ी कमी आएगी।
दो शिफ्टों में चलेगा सफाई अभियान
नगर निगम कमिश्नर परमजीत सिंह ने बताया कि सफाई कार्य को प्रभावी बनाने के लिए इसे दो शिफ्टों में संचालित किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 5 बजे से 10 बजे तक तथा दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। उन्होंने कहा कि कम यातायात वाले समय में सफाई किए जाने से आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी और मशीनें भी बेहतर ढंग से कार्य कर सकेंगी।
सोमवार को इन वार्डों से होगी शुरुआत
पहले दिन जोन-1 के अंतर्गत वार्ड नंबर 1, 59, 60, 57, 54, 56, 55, 58 और 50 में सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत चरण बाग, सेवक कॉलोनी, मानशाही कॉलोनी, डिलाइट कॉलोनी, संत नगर, किशन कॉलोनी, बाबा जीवन सिंह नगर, सिविल लाइंस, मॉडल टाउन और मजीठिया एन्क्लेव सहित विभिन्न क्षेत्रों की आंतरिक सड़कों की मशीनों से सफाई की जाएगी।
मंगलवार और बुधवार का कार्यक्रम भी जारी
मंगलवार को जोन-2 के अंतर्गत वार्ड नंबर 49, 48, 47, 51, 44, 41, 31, 32, 34 और 36 में सफाई की जाएगी। इसमें रोज कॉलोनी, तेज बाग कॉलोनी, जगदीश कॉलोनी, लाहौरी गेट, ओल्ड लाल बाग, महिला गुड़ मंडी और अचार बाजार आदि क्षेत्र शामिल हैं।
बुधवार को जोन-3 के अंतर्गत वार्ड नंबर 46, 45, 42, 40, 35, 37, 39, 36, 43, 52 और 53 में अभियान चलाया जाएगा। इनमें न्यू मोती बाग कॉलोनी, न्यू अफसर कॉलोनी, रोज एवेन्यू, डॉक्टर एन्क्लेव, तेज कॉलोनी, गुरुद्वारा मोती बाग साहिब क्षेत्र, न्यू लाल बाग कॉलोनी और नाभा गेट सहित कई इलाके शामिल हैं।
वहीं गुरुवार को वार्ड नंबर 14 से 23 तक सफाई अभियान चलाया जाएगा।
पटियाला बनेगा प्रदेश के लिए रोल मॉडल
मेयर कुंदन गोगिया और कमिश्नर परमजीत सिंह ने कहा कि पटियाला नगर निगम का यह कदम पंजाब के शहरी स्वच्छता प्रबंधन में एक नया अध्याय लिखेगा। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश के अन्य नगर निगम केवल मुख्य सड़कों की सफाई तक सीमित हैं, ऐसे समय में पटियाला द्वारा आंतरिक सड़कों की मशीनों से सफाई शुरू करना एक क्रांतिकारी निर्णय है। इससे न केवल शहर की सुंदरता में वृद्धि होगी, बल्कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह मॉडल भविष्य में पंजाब के अन्य नगर निगमों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments