Saturday, June 6, 2026
HomePatialaजनगणना 2027 के पहले चरण का कार्य 13 जून 2026 तक चलेगा...

जनगणना 2027 के पहले चरण का कार्य 13 जून 2026 तक चलेगा – मनरीत राणा

जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों के सही उत्तर देकर सहयोग करें निवासी – संयुक्त आयुक्त

पटियाला, 27 मई,2026: नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनरीत राणा ने बताया कि जनगणना 2027 के पहले चरण का कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि 15 मई से शुरू हुई जनगणना का कार्य 13 जून 2026 तक चलेगा।

मनरीत राणा ने राष्ट्रीय हित से जुड़े इस कार्य को सही ढंग से पूरा करने के लिए आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि इस संबंध में कोई भी जनगणना अधिकारी जानकारी लेने के लिए लोगों के घर आता है, तो उसका पूर्ण रूप से सहयोग किया जाए। जनगणना से संबंधित जो भी प्रश्न पूछे जाएं, उनके सही उत्तर दिए जाएं ताकि सही आंकड़े तैयार किए जा सकें।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा जिन सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी जनगणना 2027 के लिए लगाई गई है, लेकिन उन्होंने अभी तक अपनी ड्यूटी जॉइन नहीं की है, उनके खिलाफ जनगणना अधिनियम 1948 के तहत एफ.आई.आर. दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments