Wednesday, June 17, 2026
HomePunjabराज्य का माहौल खराब करने वालों को पंजाबी बख्शेंगे नहीं: दलवीर सिंह...

राज्य का माहौल खराब करने वालों को पंजाबी बख्शेंगे नहीं: दलवीर सिंह ढिल्लों

धमकियों से पंजाब नहीं डरता—रवनीत सिंह बिट्टू की तानाशाही सोच की ढिल्लों द्वारा कड़ी निंदा

पंजाब पुलिस को ‘दलाल’ कहना राज्य को बदनाम करने की कोशिश—बिट्टू तुरंत माफी मांगें: ढिल्लों

धूरी, 27 मई,2026: पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने नगर काउंसिल चुनावों के दौरान धूरी दौरे पर आए केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू के व्यवहार को बेहद शर्मनाक और गैर-जिम्मेदाराना करार देते हुए कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने सच्चाई उजागर कर दी है कि किस तरह रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा पंजाब पुलिस के कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की गई और केंद्रीय एजेंसियों के नाम पर खुली धमकियां देकर दबाव बनाने की कोशिश की गई। यह केवल एक व्यक्ति का अहंकार नहीं, बल्कि केंद्र की तानाशाही सोच का प्रतीक है।

चेयरमैन ढिल्लों ने सख्त शब्दों में कहा कि यह पंजाब है—यहां के लोग न तो धमकियों से डरते हैं और न ही किसी के दबाव में झुकते हैं। पंजाब पुलिस देश की सबसे बेहतरीन और ईमानदार पुलिस बलों में से एक है, जिसे “दलाल” कहना न केवल निंदनीय है, बल्कि पूरे राज्य का अपमान है।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा घटिया और विभाजनकारी राजनीति करते हुए समाज को धर्म और वर्ग के नाम पर बांटने की कोशिश की जा रही है। इस तरह की जहरीली राजनीति पंजाब की भाईचारे की परंपरा और कानून-व्यवस्था के लिए खतरनाक है।

दलवीर सिंह ढिल्लों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भाजपा नेताओं ने ऐसी हरकतों से बाज नहीं आए तो पंजाब के लोग उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे और हर मंच पर करारा जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें गांवों और शहरों में घुसना भी मुश्किल हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि पूरा पंजाब अपनी पंजाब पुलिस के साथ मजबूती से खड़ा है और अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभा रहे हर पुलिस कर्मचारी का समर्थन करता है। उन्होंने रवनीत सिंह बिट्टू को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की घटिया हरकतें तुरंत बंद करें, नहीं तो पंजाब के लोग जवाब देने के लिए तैयार हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments