Saturday, June 6, 2026
HomeHaryanaबृज लाल जिंदल डीएवी पब्लिक स्कूल जाखल मंडी कक्षा दसवीं सीबीएसई 2026...

बृज लाल जिंदल डीएवी पब्लिक स्कूल जाखल मंडी कक्षा दसवीं सीबीएसई 2026 का परीक्षा परिणाम शानदार रहा

जाखल मंडी, 16 अप्रैल 2026 (संजीव शर्मा) : स्थानीय बृज लाल जिंदल डीएवी पब्लिक स्कूल जाखल मंडी कक्षा दसवीं सीबीएसई 2026 का परीक्षा परिणाम शानदार रहा है। डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जिसमें कई बच्चों ने 90  प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं और विद्यालय का नाम रोशन किया है।

इस वर्ष कुल 78  छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे । परीक्षा में खुशी सिंगला ने 94 प्रतिशत अंक लेकर  पहला स्थान हासिल किया । वहीं सिमोन सिंह ने 92.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान और नव्या ने 91.4 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल कर स्कूल की उपलब्धियों में चार चांद लगा दिए ।

प्राचार्य जयदेव शर्मा ने अपने सहयोगी शिक्षकों के साथ सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । विद्यालय का सारा स्टाफ इस शानदार परिणाम से काफी खुश नजर आया । प्राचार्य ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का सामूहिक परिणाम है। उन्होंने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वास जताया कि आने वाले समय में विद्यालय के छात्र  इससे भी ज्यादा उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे । उन्होंने विशेष रूप से विद्यालय के सभी शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनकी निरंतर मेहनत, मार्गदर्शन और समर्पण के बिना यह सफलता संभव नहीं थी। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक रूप से बल्कि मानसिक और नैतिक रूप से भी मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है ।

रुपिंदर सिंह

प्रधानाध्यापक

बृज लाल जिंदल

डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल

बलरान रोड, जाखल मंडी

जिला फतेहाबाद (हरियाणा)-125133

93554-92858

ईमेल: davschooljakhal@yahoo.com

वेबसाइट: www.davjakhal.org

प्रबंधक: डीएवी कॉलेज प्रबंध समिति, नई दिल्ली

संबद्धता: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, दिल्ली

संबद्धता संख्या: 530396

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments