Tuesday, June 16, 2026
HomePatialaविधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा’ के तहत लेहल से...

विधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा’ के तहत लेहल से श्रद्धालुओं की बस रवाना की

पवित्र स्थलों के दर्शन के लिए लोगों के लिए वरदान साबित हुई स्कीम: कोहली
पटियाला, 7 अप्रैल, 2026: हलका पटियाला शहरी के विधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत वार्ड नंबर 57, लेहल से श्रद्धालुओं की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कोहली ने बताया कि यह बस यात्रियों को श्री हरिमंदिर साहिब, दुर्गियाना मंदिर, भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल, जलियांवाला बाग, पार्टीशन म्यूजियम, वाघा बॉर्डर और अमृतसर के अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाएगी।
विधायक ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार ने जनसेवा के लिए सही मायनों में एक अनूठी पहल की है। विधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने आगे कहा कि बहुत से लोगों का मन पवित्र स्थानों के दर्शन के लिए तरसता है, उनकी इसी इच्छा को पूरा करने के लिए यह विशेष कदम उठाया गया है।
उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद भी बांटा जाता है और जो लोग किसी कारणवश पवित्र स्थानों के दर्शन करने से वंचित रह गए थे, उन श्रद्धालुओं के लिए यह योजना वरदान साबित हो रही है। कोहली ने कहा कि आप सरकार ने सामाजिक और धार्मिक सांझ के धागों को और मजबूत करने के लिए पंजाब वासियों को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने का यह विनम्र प्रयास किया है।
इस अवसर पर तीर्थ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं ने पंजाब सरकार और विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए जीवन भर की यादगार यात्रा होगी। इस मौके पर वार्ड नंबर 57 से राहुल चौहान, ब्लॉक प्रेसिडेंट जगतार जग्गी, हलका पटियाला यूथ प्रेसिडेंट हरमन संधू सहित अन्य क्षेत्र निवासी भी उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments