पटियाला, 6 अप्रैल, 2026 : पंजाब की राजनीति में अन्य पार्टियों को छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में नाभा विधानसभा हलके से संबंधित बहुजन समाज पार्टी के नेता गुरप्रीत सिंह (काला) ने बसपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी जॉइन कर ली। यह शामिलीकरण पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान मोहित महिंद्रा के नेतृत्व में हुआ, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिला।
उल्लेखनीय है कि गुरप्रीत सिंह (काला), जो कि गांव शमला (हलका पटियाला देहाती) से संबंध रखते हैं और नाभा विधानसभा हलके में बसपा के इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे थे, ने कांग्रेस में शामिल होने के अवसर पर कहा कि उन्होंने पार्टी की नीतियों और जनहित कार्यों से प्रभावित होकर यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पंजाब को मजबूत और जन-केंद्रित नेतृत्व की आवश्यकता है, जो केवल कांग्रेस पार्टी ही दे सकती है।
इस अवसर पर मोहित महिंद्रा ने गुरप्रीत सिंह (काला) का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनकी शामिलीकरण से पटियाला देहाती हलके में कांग्रेस को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि गुरप्रीत सिंह जैसे जमीनी नेता पार्टी के लिए बड़ी पूंजी होते हैं और उनके आने से कांग्रेस की पहुंच आम लोगों तक और अधिक बढ़ेगी।
महिंद्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा उन लोगों का स्वागत करती है जो जनता की सेवा की भावना से जुड़ते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि गुरप्रीत सिंह को पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा और उनकी योग्यता का लाभ पार्टी को मजबूत करने के लिए लिया जाएगा।
इस मौके पर आढ़ती एसोसिएशन पंजाब से सुभाष बंगा सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, नरेश सुखीजा प्रधान, नरेश पिंकी, विवेक गोयल, बिट्टू, गुरचरण कौड़ा, सतीश गोयल, देविंदर गोयल, अशोक जिंदल, परने गोयल, करण गर्ग, मोनू, अनिल मरदाहेड़ी, मदन लाल मरदाहेड़ी, विजय बराड़ सेक्रेटरी, मार्केट कमेटी, मंडी सुपरवाइजर, इंस्पेक्टर किरण डी.एफ.एस.सी., इंस्पेक्टर सिद्धू वेयरहाउस, सुषमा कोकराओ विलेज इंचार्ज, रवि पांडे, करणदीप सिंह, मोहन गौतम, जॉय वर्मा कोऑर्डिनेटर, सूरज कुमार गार्डनर उपस्थित रहे।
इस दौरान अन्य कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने गुरप्रीत सिंह का स्वागत किया और पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
फोटो कैप्शन : गुरप्रीत सिंह (काला) को कांग्रेस में शामिल करवाते हुए मोहित महिंद्रा और अन्य नेता।
जारीकर्ता
गोल्डी
पीआरओ (मोहित महिंद्रा, कांग्रेस)
9872612881






