Saturday, June 6, 2026
HomePatialaविधायक गुरलाल घनौर ने ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा’ के तहत गांव बडौली गुज्जरां...

विधायक गुरलाल घनौर ने ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा’ के तहत गांव बडौली गुज्जरां से श्रद्धालुओं की बस रवाना की

पवित्र स्थलों के दर्शन के लिए लोगों के लिए वरदान साबित हुई योजना – गुरलाल घनौर

घनौर, 27 मार्च, 2026: हल्का घनौर के विधायक गुरलाल सिंह घनौर ने ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत गांव बडौली गुज्जरां से श्रद्धालुओं की बस को रवाना किया।

गुरलाल घनौर ने बताया कि यह बस यात्रियों को श्री हरिमंदिर साहिब, दुर्गियाना मंदिर, भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल, जलियांवाला बाग, पार्टीशन म्यूजियम, वाघा बॉर्डर तथा अमृतसर के अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाएगी।

विधायक ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार ने लोगों की सेवा के लिए वास्तविक अर्थों में एक अनूठी पहल की है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत तीर्थ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का चयन ड्रॉ के माध्यम से किया गया है, जिससे पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है।

विधायक गुरलाल घनौर ने कहा कि बहुत से लोगों की इच्छा पवित्र स्थलों के दर्शन करने की होती है, और इसी इच्छा को पूरा करने के लिए यह विशेष पहल की गई है। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया जाता है और जो लोग किसी कारणवश पवित्र स्थलों के दर्शन से वंचित रह गए थे, उनके लिए यह योजना वरदान साबित हो रही है।

गुरलाल घनौर ने कहा कि आप सरकार ने सामाजिक और धार्मिक सौहार्द को और मजबूत करने के लिए पंजाब के लोगों को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने का यह सराहनीय प्रयास किया है।

इस मौके पर तीर्थ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं ने पंजाब सरकार और विधायक गुरलाल घनौर का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह यात्रा उनके लिए जीवनभर की यादगार साबित होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments