Sunday, June 7, 2026
HomePunjabमोगा में दिनदहाड़े सरपंच की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

मोगा में दिनदहाड़े सरपंच की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

मोगा (पंजाब), 6 मार्च 2026: पंजाब के मोगा जिले में गुरुवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना में एक गांव के सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरविंदर सिंह हैप्पी, जो बाघापुराना क्षेत्र के पट्टो गांव के मौजूदा सरपंच थे, कोटकपूरा रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास मौजूद थे। इसी दौरान एक सफेद टोयोटा फॉर्च्यूनर में सवार हथियारबंद हमलावर वहां पहुंचे और उन्होंने सरपंच को घेर लिया।

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने सरपंच पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें पास के अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पूरे इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान और तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments