Sunday, June 7, 2026
HomePunjabलुधियाना में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 35% परिवारों को...

लुधियाना में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 35% परिवारों को गेहूं वितरण पूरा

लुधियाना, 1 मार्च 2026: खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कंट्रोलर सरताज सिंह चीमा की अगुवाई में विभागीय टीमों द्वारा केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गेहूं वितरण का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। अब तक जिले के कुल 4,40,672 राशन कार्डधारक परिवारों में से 1,53,456 परिवारों को गेहूं वितरित कर लगभग 35 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है।

विभागीय आंकड़ों के अनुसार, लुधियाना जिले में 1602 राशन डिपो धारकों के माध्यम से 1 जनवरी से 31 मार्च तक तीन महीनों की मुफ्त गेहूं वितरण प्रक्रिया जारी है। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थी परिवार को प्रति माह 5 किलो की दर से तीन महीनों के लिए कुल 15 किलो गेहूं निःशुल्क दिया जा रहा है।

जिले के 16,62,310 लाभार्थियों के लिए केंद्र सरकार द्वारा 25,159 मीट्रिक टन गेहूं का कोटा जारी किया गया है। गेहूं प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है।

कंट्रोलर सरताज सिंह चीमा ने सभी पात्र परिवारों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने नजदीकी राशन डिपो से गेहूं अवश्य प्राप्त कर लें, क्योंकि समय सीमा के बाद वितरण संभव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यह योजना विशेष रूप से उन जरूरतमंद परिवारों के लिए है, जो अपनी रोजमर्रा की मेहनत के बाद बड़ी मुश्किल से दो वक्त की रोटी जुटा पाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments