Sunday, June 7, 2026
HomePunjabमानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर लुधियाना में प्रदर्शन, मंत्री संजीव अरोड़ा...

मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर लुधियाना में प्रदर्शन, मंत्री संजीव अरोड़ा के दफ्तर के बाहर रोष मार्च

लुधियाना, 1 मार्च 2026: ऑनरेरियम वर्कर्स जॉइंट फ्रंट पंजाब ने आज छह कैबिनेट मंत्रियों और आम आदमी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के आवासों की ओर रोष मार्च निकालकर चुनावी वादों की याद दिलाई। इसी क्रम में जिला लुधियाना की मिड-डे-मील और आशा वर्करों ने कैबिनेट मंत्री संज़ीव अरोड़ा के दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई प्रवीण कुमारी और राज रानी ने संयुक्त रूप से की।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए इंदरजीत कौर, पिंकी, पूजा, प्रीति, विद्या वती, शशि, अमनदीप कौर, मनजीत कौर और परमजीत कौर सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि सत्ता में आने से पहले आम आदमी पार्टी ने मानदेय वर्करों को उनका मामूली भत्ता दोगुना करने और वेतन में सालाना वृद्धि का आश्वासन दिया था। लेकिन चार वर्ष बीत जाने के बाद भी वेतन में एक प्रतिशत की बढ़ोतरी नहीं की गई है।

आरोप लगाया गया कि कई वर्कर आज भी मात्र 100 रुपये प्रतिदिन के मानदेय पर अपने परिवार का पालन-पोषण करने को मजबूर हैं। वक्ताओं ने कहा कि वादों के विपरीत सरकार द्वारा केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

रैली को संबोधित करते हुए डेमोक्रेटिक इंप्लाइज फेडरेशन पंजाब के नेताओं सुखविंदर सिंह लील, डीटीएफ के रमणजीत सिंह संधू और रूपिंदरपाल सिंह ने कहा कि सरकार ने सत्ता में आने से पहले समाज के हर वर्ग से कई वादे किए थे, लेकिन उन्हें पूरा करने में असफल रही है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विधानसभा में पेश किए जाने वाले अंतिम बजट में मानदेय कर्मचारियों की मांगों को नजरअंदाज किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

प्रदर्शन के बाद मंत्री संजीव अरोड़ा के पीए चेतन कुमार ने प्रदर्शनकारियों से मांग पत्र प्राप्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments