समाना, 26 फरवरी 2026: समाना में आज तड़के घने कोहरे के कारण एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां पीआरटीसी की बस और एक कार के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार उसकी गर्भवती पत्नी और एक बच्चा घायल हो गए। बस का कंडक्टर भी इस दुर्घटना में जख्मी हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस समाना से पटियाला जा रही थी, जबकि कार अंबाला की ओर से आ रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद घायलों को तुरंत पटियाला के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि कार सवार किसी विवाह समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






