Sunday, June 7, 2026
HomePunjabतरनतारन में उस्मा टोल प्लाजा के पास सड़क हादसा, एक सेवादार की...

तरनतारन में उस्मा टोल प्लाजा के पास सड़क हादसा, एक सेवादार की मौत, तीन घायल

तरनतारन, 24 फरवरी 2026: अमृतसर-बठिंडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस्मा टोल प्लाजा के नजदीक ब्यास जा रही एक कार आवारा पशु को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक सेवादार की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, अबोहर निवासी राज कुमार बत्रा ने बताया कि हर महीने की तरह इस बार भी ब्यास डेरे में अकाउंट विभाग में सेवा देने के लिए सेवादार जा रहे थे। सोमवार सुबह अबोहर से ब्रेजा कार में चार सेवादार ब्यास के लिए निकले थे। जैसे ही उनकी गाड़ी उस्मा टोल प्लाजा के पास पहुंची, अचानक सामने आवारा पशु आ जाने से चालक ने वाहन को बचाने की कोशिश की, लेकिन कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।

हादसे में अबोहर निवासी सुमन अनेजा की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों की पहचान पंकज कुमार, राजेश जुनेजा और राकेश सेतिया के रूप में हुई है। तीनों को तुरंत सरकारी अस्पताल तरनतारन ले जाया गया, जहां से उन्हें आगे उपचार के लिए ब्यास अस्पताल रेफर कर दिया गया।

नौशहरा पन्नुआं पुलिस चौकी के इंचार्ज सलविंदर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मामले में कानूनी कार्रवाई करते हुए सरहाली थाने में केस दर्ज किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments