Sunday, June 7, 2026
HomePunjabलुधियाना के टिब्बा रोड स्थित गोदाम में भीषण आग, दो घंटे की...

लुधियाना के टिब्बा रोड स्थित गोदाम में भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

लुधियाना, 23 फरवरी 2026: लुधियाना के टिब्बा रोड स्थित स्टार सिटी क्षेत्र के बाहर उस समय दहशत फैल गई जब एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार, आज दोपहर टेक्सटाइल के रहिंद-खुहंद (कपड़ा कचरा) को स्टोर करने वाले गोदाम में अचानक आग भड़क उठी।

आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में काले धुएं का घना गुबार आसमान में छा गया, जिससे आसपास के निवासियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

चश्मदीदों के मुताबिक, करीब दोपहर 12 बजे गोदाम से पहले धुआं उठता देखा गया, जिसके बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। रिहायशी इलाके में स्थित इस गोदाम में लगी आग ने आसपास के घरों के लिए भी खतरा पैदा कर दिया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

खुशकिस्मती से इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, हालांकि गोदाम में रखा सामान काफी हद तक जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ दिन पहले इसी गली में भी इसी तरह की आग लगने की घटना सामने आई थी। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments