धूरी, 15 फरवरी, 2026: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के ओ.एस.डी. श्री सुखवीर सिंह द्वारा धूरी हलके के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर नतमस्तक होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया गया। उन्होंने क्षेत्र की खुशहाली, अमन-चैन और तरक्की के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर वे प्राचीन शिव मंदिर दोहला में लगे विशाल मेले में भी शामिल हुए, जहां उन्होंने संगत के साथ मिलकर महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि का पवित्र त्योहार हमें धार्मिक आस्था के साथ-साथ सत्य और नेक मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
उपरांत, ओ.एस.डी. श्री सुखवीर सिंह श्री गणेश मंदिर, चैंबर बाग, मलेरकोटला रोड, धूरी में भी नतमस्तक हुए और भक्तों के साथ मिलकर प्रार्थना की।
इसके साथ ही वे पंचवटी मंदिर, धूरी भी पहुंचे, जहां नतमस्तक होने के उपरांत धर्मशाला के निर्माण का पहला चरण पूरा होने पर धर्मशाला का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह धर्मशाला संगत के लिए सुविधाओं में वृद्धि करेगी और धार्मिक गतिविधियों को और मजबूती देगी।
महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर वे शीतला माता मंदिर (निकट महावीर मंदिर), धूरी में आयोजित छठे विशाल भंडारे में भी शामिल हुए और सेवा भाव से लंगर वितरण में भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन सांझीवाला और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर मंदिर समितियों के सदस्यों और क्षेत्र निवासियों द्वारा ओ.एस.डी. श्री सुखवीर सिंह का सम्मान भी किया गया। इस मौके पर पुष्पिंदर शर्मा, गुरप्रीत सिंह, जसवीर सिंह, पुष्पिंदर अत्तरी, सुखवीर सिंह सोढ़ी भी उपस्थित थे।






