HomeWorld Newsसिख्स फॉर जस्टिस प्रमुख गुरपतवंत पन्नू की हत्या की साजिश मामले में...

सिख्स फॉर जस्टिस प्रमुख गुरपतवंत पन्नू की हत्या की साजिश मामले में गिरफ्तार निखिल गुप्ता ने अदालत में कबूला जुर्म

वॉशिंगटन, 14 फरवरी 2026: सिख्स फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित साजिश से जुड़े मामले में गिरफ्तार भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता ने अमेरिकी अदालत में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निखिल गुप्ता ने अदालत में स्वीकार किया कि वह पन्नू की हत्या की साजिश में शामिल था। इस मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने बताया कि यह एक सुनियोजित अंतरराष्ट्रीय साजिश थी, जिसे अंजाम देने की तैयारी की जा रही थी।

बताया जा रहा है कि अमेरिकी जांच एजेंसियों ने इस मामले में पहले ही कई अहम सबूत जुटाए थे, जिनके आधार पर निखिल गुप्ता को गिरफ्तार किया गया था। अदालत में दोष स्वीकार करने के बाद अब सजा को लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू हो गई है।

गौरतलब है कि यह मामला भारत और अमेरिका के बीच कूटनीतिक स्तर पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस पर नजर रखी जा रही है। अब अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने का इंतजार किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments