Sunday, June 7, 2026
HomePunjabऑपरेशन प्रहार-2 के तहत खन्ना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 अवैध इमिग्रेशन...

ऑपरेशन प्रहार-2 के तहत खन्ना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 अवैध इमिग्रेशन सेंटरों पर छापेमारी

खन्ना, 14 फरवरी 2026: पंजाब पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार-2 के तहत खन्ना पुलिस ने अवैध इमिग्रेशन रैकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जी.टी.बी मार्केट स्थित 10 इमिग्रेशन सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की।

यह कार्रवाई एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया के निर्देशों पर गठित 10 पुलिस टीमों द्वारा की गई। प्रारंभिक जांच में सभी 10 सेंटर अवैध पाए गए, जिनके खिलाफ मामले दर्ज कर लिए गए हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें तैनात कर दी गई हैं।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 30 पासपोर्ट, 34 कंप्यूटर व लैपटॉप, 15 एटीएम कार्ड और 175 चेक बुक समेत कई अहम दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार ये सेंटर फर्जी दस्तावेज तैयार कर युवाओं को अवैध तरीके से विदेश भेजने में संलिप्त थे।

पुलिस ने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई की सराहना की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments