Sunday, June 7, 2026
HomePunjabकानून हाथ में लेने वालों से सख्ती से निपटेगी सरकार, कोई मामला...

कानून हाथ में लेने वालों से सख्ती से निपटेगी सरकार, कोई मामला अनसुलझा नहीं: बलतेज पन्नू

चंडीगढ़, 12 जनवरी 2026: पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर बोलते हुए आम आदमी पार्टी के नेता बलतेज पन्नू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि कोई व्यक्ति कानून अपने हाथ में लेता है या गोलीबारी करता है, तो उसके साथ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि डीजीपी ने भी साफ किया है कि राज्य में कोई भी मामला अनसुलझा नहीं है और पंजाब पुलिस पूरी तरह से सतर्क व तैयार है।

सरपंच हत्याकांड का जिक्र करते हुए पन्नू ने बताया कि 110 किलोमीटर तक के सीसीटीवी फुटेज की गहन समीक्षा के बाद आरोपियों को पनाह देने वालों समेत सभी संबंधित लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि राणा बलाचौरिया पर गोली चलाने वाले शूटर को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है। पन्नू ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि गैंगस्टरों के शूटर यह सोचते हैं कि गोलीबारी के बाद वे छिप सकते हैं, तो उन्हें यह भ्रम छोड़ देना चाहिए।

विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए बलतेज पन्नू ने कहा कि विरोधी पार्टियां एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के गठन पर सवाल उठाती हैं और कहती हैं कि यह कार्रवाई क्यों नहीं करती। उन्होंने स्पष्ट किया कि हालिया गिरफ्तारियां इसी टास्क फोर्स द्वारा की गई हैं। पन्नू ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ कहीं भी गैंगस्टरों की तस्वीरें नहीं हैं, जैसा कि पहले कुछ राजनीतिक दलों और नेताओं के साथ देखने को मिलता रहा है।

उन्होंने दोहराया कि पंजाब सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर पूरी तरह गंभीर है और अपराधियों के खिलाफ बिना किसी दबाव के सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments