Sunday, June 7, 2026
HomePunjabपंजाब को रक्षा निर्माण का हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम,...

पंजाब को रक्षा निर्माण का हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, चंडीगढ़ में डिफेंस स्किल्स कनक्लेव आयोजित

चंडीगढ़, 11 जनवरी 2026: पंजाब को भारत के रक्षा निर्माण क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने चंडीगढ़ में उच्च-स्तरीय डिफेंस स्किल्स कनक्लेव का आयोजन किया। रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में रक्षा, एयरोस्पेस और रणनीतिक क्षेत्रों के लिए कौशल विकास पर विशेष जोर दिया गया।

सम्मेलन में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह, मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, वरिष्ठ अधिकारी, रक्षा पीएसयू, ओईएम, उद्योगपति, शिक्षाविद और कौशल विशेषज्ञ शामिल हुए। अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब की समृद्ध सैन्य परंपरा और युवाओं की क्षमता राज्य को रक्षा निर्माण में आत्मनिर्भर भारत का महत्वपूर्ण स्तंभ बना सकती है।

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने इस पहल को भारत को वैश्विक रक्षा निर्माण केंद्र बनाने की दिशा में अहम कदम बताया। इस दौरान पंजाब सरकार ने एसआईडीएम, नैसकॉम, माइक्रोसॉफ्ट, आईबीएम और 1एम1बी सहित कई संस्थाओं के साथ समझौते किए, जिससे युवाओं के लिए रोजगार और तकनीकी प्रशिक्षण के नए अवसर सृजित होंगे।

यह कनक्लेव पंजाब को कुशल, नवाचारी और टिकाऊ रक्षा वर्कफोर्स का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments