Saturday, June 6, 2026
HomePatiala नगर निगम का मुख्य लक्ष्य पटियाला को स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर...

 नगर निगम का मुख्य लक्ष्य पटियाला को स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाना: मेयर

काउंसलरों ने विकास फंड जारी करने पर मेयर का किया धन्यवाद

पटियाला, 25 दिसंबर 2025: नगर निगम पटियाला के विभिन्न वार्डों के काउंसलरों ने शहर के विकास कार्यों के लिए आवश्यक फंड जारी करने पर नगर निगम के मेयर कुंदन गोगिया का धन्यवाद किया। काउंसलरों का कहना था कि फंड की उपलब्धता से वार्ड स्तर पर लंबे समय से लंबित विकास कार्यों को गति मिलेगी और आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर काउंसलर गुर किरपाल सिंह, काउंसलर शिवराज विरक, काउंसलर ज्ञान चंद, काउंसलर मुक्ता गुप्ता, काउंसलर निशांत, काउंसलर खुराना सहित कई अन्य काउंसलर भी मौजूद रहे।

इस मौके पर मेयर कुंदन गोगिया ने बातचीत के दौरान बताया कि अधिकांश काउंसलरों द्वारा सड़कों की मरम्मत, गलियों-नालियों की सफाई, स्ट्रीट लाइटों की स्थापना, पेयजल आपूर्ति तथा सीवरेज से जुड़े कार्यों के लिए फंड की मांग की गई थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों के साथ समान व्यवहार किया जा रहा है और विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए शहर को सुव्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है।

काउंसलरों ने भी कहा कि समय पर फंड जारी होने से नगर निगम की कार्यप्रणाली में सुधार आएगा और लोगों की रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जारी किए गए फंड का उपयोग पारदर्शिता और नियमों के अनुसार किया जाएगा, ताकि हर रुपये का लाभ शहरवासियों तक पहुंचे।

मेयर कुंदन गोगिया ने कहा कि नगर निगम का मुख्य लक्ष्य पटियाला को स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाना है। उन्होंने बताया कि काउंसलरों और नगर निगम अधिकारियों के सहयोग से विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जाएगा। साथ ही, शहरवासियों को आश्वस्त किया कि आने वाले समय में और भी जन-हितैषी योजनाएं लागू की जाएंगी, जिससे पटियाला की प्रगति को नई दिशा मिल सके।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments