Sunday, June 7, 2026
HomePatialaमेयर कुंदन गोगिया द्वारा रामइंदर सिंह जमना के पक्ष में चुनाव प्रचार

मेयर कुंदन गोगिया द्वारा रामइंदर सिंह जमना के पक्ष में चुनाव प्रचार

पटियाला, 12 दिसंबर – ज़िला परिषद चुनावों को ध्यान में रखते हुए हल्का सनौर (ज़ोन बहादुरगढ़) में चुनावी गतिविधियाँ और तेज़ हो गई हैं। आज पटियाला के मेयर श्री कुंदन गोगिया जी द्वारा ज़िला परिषद उम्मीदवार स. रामइंदर सिंह जमना जी के पक्ष में विशेष रूप से चुनाव प्रचार किया गया। मेयर कुंदन गोगिया ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करते हुए स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उन्हें जमना जी के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

गौरतलब है कि इस मौके मेयर ने समाज में जमना जी द्वारा किए गए कार्यों, समाज-कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और उनके सादगीपूर्ण स्वभाव के बारे में भी जानकारी दी।

इस अवसर पर मेयर कुंदन गोगिया जी ने कहा कि रामइंदर सिंह जमना जैसे विनम्र और लोक-कल्याण को समर्पित उम्मीदवार की जीत से हल्के का विकास और अधिक गति पकड़ेगा। जमना जी ने हमेशा लोगों के लिए काम किया है और आगे भी उनके अधिकारों और सुविधाओं के लिए आवाज़ उठाते रहेंगे।

स्थानीय लोगों ने भी चुनाव प्रचार में विशेष उत्साह दिखाया। चुनाव प्रचार के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति यह दर्शा रही थी कि इस बार भी जमना जी की जीत लगभग सुनिश्चित मानी जा रही है।

इस प्रचार अभियान में मेयर गोगिया जी के साथ वरिष्ठ नेता रजिंदर मोहन, कृष्ण कुमार जी, भुपिंदर बोबी जी, सुशील मिड्डा, बिट्टू बांगड़, रणबीर और कई अन्य वॉलंटियर भी मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments