HomePunjabभगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, अनाथ और नेत्रहीन छात्रों की ITI...

भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, अनाथ और नेत्रहीन छात्रों की ITI फीस पूरी तरह माफ

चंडीगढ़, 4 फरवरी 2026: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने तकनीकी शिक्षा को अधिक समावेशी बनाने की दिशा में बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने अनाथ और नेत्रहीन विद्यार्थियों के लिए आईटीआई की ‘कोपा’ ट्रेड की फीस पूरी तरह माफ करने का ऐलान किया है।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि इस फैसले का उद्देश्य तकनीकी शिक्षा में अनाथ और नेत्रहीन युवाओं के सामने आने वाली आर्थिक बाधाओं को दूर करना है, ताकि वे बिना किसी वित्तीय बोझ के कौशल आधारित शिक्षा प्राप्त कर सकें। सरकार का मानना है कि यह कदम युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments