मोहाली, 5 फरवरी 2026: सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में आयोजित आधिकारिक साहित्य उत्सव ‘साहित्यं 2026’ का शुभारंभ हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने किया। इस अवसर पर साहित्य, नेतृत्व, नीति और संस्कृति के माध्यम से विकसित भारत की संकल्पना पर व्यापक विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने शिक्षा, युवा नेतृत्व, नवाचार और नैतिक शासन को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया।
कार्यक्रम में भारत की पहली महिला आईपीएस अधिकारी एवं पूर्व उपराज्यपाल डॉ. किरण बेदी ने नेतृत्व और लोकसेवा पर विचार साझा किए तथा किरण बेदी लीडरशिप लर्निंग प्रोग्राम (KBLL) की शुरुआत की। उत्सव के दौरान सीजीसी यूनिवर्सिटी से जुड़े स्टार्टअप्स को विभिन्न संस्थानों से वित्तीय सहायता मिलने की उपलब्धियां भी सामने आईं।
साहित्यं 2026 के पहले दिन पुस्तक विमोचन, पैनल चर्चाएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और पंजाबी गायिका अफसाना खान की शानदार प्रस्तुति ने समां बांध दिया। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इसे केवल साहित्यिक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रीय संवाद और युवा सशक्तिकरण का मंच बताया।





