HomePatialaकिशोर कुमार फैंस कल्चरल एंड वेलफेयर क्लब द्वारा संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन

किशोर कुमार फैंस कल्चरल एंड वेलफेयर क्लब द्वारा संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन

पटियाला, 4 फरवरी, 2026 (जगप्रीत सिंह महाजन): किशोर कुमार फैंस कल्चरल एंड वेलफेयर क्लब की ओर से पटियाला के हरपाल तिवाना ऑडिटोरियम में एक भव्य संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पद्मश्री अनूप जलोटा जी विशेष रूप से उपस्थित हुए। कार्यक्रम में श्री संतोष कटारिया की 22 सदस्यों की टीम द्वारा लाइव म्यूजिक प्रस्तुत किया गया, वहीं लगभग 30 गायक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

क्लब के अध्यक्ष राजीव वर्मा और प्रेस सचिव जगप्रीत सिंह महाजन ने जानकारी दी कि मुख्य अतिथि के रूप में श्री कुंदन गोगियां (मेयर, पटियाला), प्रसिद्ध समाजसेविका सतिंदरपाल कौर, श्री जगदीप टांडा (डायरेक्टर, हरियाणा सरकार), धर्मपाल बांसल, आकाशदीप मरवाहा, हर्ष गुप्ता, मनत मठारू, दिव्यांशी, प्रेम बांसल और राजेश पंजोला उपस्थित हुए। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान से हुई, जिसे श्री राजीव वर्मा, राजेश कपिल, अशोक अरोड़ा, कल्पना गुप्ता, मैडम अरविंदर कौर, अशोक अरोड़ा, प्रिंस शर्मा, बबल अरोड़ा, प्रज्ञा और राज कुमार ने प्रस्तुत किया।

इसके बाद श्रीमती कल्पना गुप्ता ने “सोलह बरस की”, रेनू वर्मा ने “मैं हूं खुशरंग हीना”, जगदीप टांडा (डायरेक्टर), राजेश कपिल और डॉ. प्रदीप भारद्वाज ने “अमर अकबर एंथनी”, राजेश कपिल और जगदीश अरोड़ा ने “दो बेचारे”, राधिका ग्रोवर ने “ये गलियां ये चौबारा”, मैडम अरविंदर कौर और वरिंदर धीमान ने “दिल की गिरह खोल दो”, बलजीत सिंह ने “मेरे नैना सावन भादों”, प्रिंस शर्मा और कीर्ति सियान ने “आप को पहले भी कहीं देखा है”, बरिंदर सिंह खुरल्ल और परविंदर खुरल्ल ने “मेरे हाथों में पहना के चूड़ियां” तथा तनिष्का ने “एक राधा एक मीरा” जैसे सदाबहार गीत प्रस्तुत किए। इन पुराने गीतों को दर्शकों की ओर से भरपूर सराहना मिली।

इसके अलावा मधुसूदन, गुरविंदर मठारू, डॉ. राम अरोड़ा, बिंदु अरोड़ा सहित अन्य गायकों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मंच सचिव की भूमिका श्री राजेश आत्रे ने बखूबी निभाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments