HomePunjabफर्जी रिश्तेदार बनकर किसान से लाखों की ठगी, विदेशी साइबर गैंग के...

फर्जी रिश्तेदार बनकर किसान से लाखों की ठगी, विदेशी साइबर गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार

बरनाला 03 फरवरी, 2026 : फर्जी रिश्तेदार बनकर भोले-भाले लोगों को ठगने वाले एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बरनाला साहिब क्राइम ब्रांच ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग व्हाट्सएप कॉल के जरिए खुद को पीड़ितों का करीबी रिश्तेदार या खासमखास बताकर लाखों रुपये की ठगी करता था।

पुलिस के अनुसार, गैंग के सदस्य पाकिस्तान, दुबई सहित अन्य देशों में बैठकर लोगों को मोबाइल और व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से झांसे में लेते थे। आरोपी न सिर्फ अलग-अलग तरह के लालच देते थे, बल्कि विदेश ले जाने का झूठा वादा भी करते थे। इनके झांसे में आकर लोग आरोपियों के बताए गए खातों में लाखों रुपये ट्रांसफर कर देते थे और बाद में ठगी का शिकार हो जाते थे।

ठगी के बाद आरोपी पीड़ितों के फोन उठाना बंद कर देते थे और अपने मोबाइल बंद कर लेते थे। गैंग द्वारा फर्जी बैंक खाते खुलवाकर उनमें ठगी की रकम जमा करवाई जाती थी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लवदीप सिंह उर्फ लवली पुत्र बलवीर सिंह, मलकीत सिंह उर्फ कीतू पुत्र बलविंदर सिंह, लखविंदर सिंह पुत्र बगीचा सिंह (तीनों निवासी ममदोट, फिरोजपुर) और सुखप्रीत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी छागा खुर्द (फिरोजपुर) के रूप में हुई है।

चारों आरोपियों के खिलाफ थाना साइबर क्राइम बरनाला में धारा 318(4) बीएनएस और 66(D) आईटी एक्ट 2000 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी, जिससे और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि विदेशों से आने वाली संदिग्ध मोबाइल या व्हाट्सएप कॉल को स्वीकार न करें। यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी की कोशिश करता है तो तुरंत अपने नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें, ताकि जीवन भर की कमाई को साइबर ठगों से बचाया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments