HomePunjabफिरोजपुर सेंट्रल जेल में बड़ी कार्रवाई, 12 कैदियों से 15 मोबाइल फोन...

फिरोजपुर सेंट्रल जेल में बड़ी कार्रवाई, 12 कैदियों से 15 मोबाइल फोन बरामद

फिरोजपुर, 3 फरवरी 2026 : फिरोजपुर सेंट्रल जेल में जेल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 कैदियों के कब्जे से 15 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस कार्रवाई ने एक बार फिर जेलों के भीतर प्रतिबंधित उपकरणों की मौजूदगी और अपराधियों के बाहरी दुनिया से संपर्क में रहने के गंभीर मुद्दे को उजागर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार बरामद मोबाइल फोन कैदी रिंकू कुमार सहित विचाराधीन कैदियों गुरजंत सिंह, रणजीत सिंह, राहुल, अर्शीप सिंह उर्फ अर्श, वीर उर्फ वीर, गुरविंदर सिंह, शेर सिंह, सतनाम सिंह, गुरप्रीत सिंह, जगमीत सिंह उर्फ मीता और विकास के पास से मिले हैं। जेल अधिकारियों के मुताबिक मोबाइल फोन जेल में सबसे ज्यादा वांछित प्रतिबंधित सामान हैं, जिनके जरिए कैदी न केवल अपने परिवार से संपर्क करते हैं बल्कि धमकी, फिरौती और आपराधिक गतिविधियों को भी अंजाम देते हैं।

मोबाइल फोन के अलावा जेल स्टाफ ने समय-समय पर नशीले पदार्थ, चार्जर, अडैप्टर, सिम कार्ड, सिगरेट और जर्दा के पैकेट भी बरामद किए हैं। बताया गया है कि ये सामान ऊंची दीवारों के ऊपर से पैकेट फेंककर, मुलाकात के दौरान कपड़ों या शरीर में छिपाकर, पैरोल से लौटते समय या फिर प्रवेश द्वारों पर लापरवाही के चलते जेल के अंदर पहुंचाए जाते हैं।

आंकड़ों के मुताबिक जेल में मोबाइल फोन की बरामदगी में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। वर्ष 2019 में 70, 2020 में 130, 2021 में 265, 2022 में 437, 2023 में 469, 2024 में 500, 2025 में 649 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जबकि वर्ष 2026 में अब तक 56 मोबाइल फोन जब्त किए जा चुके हैं, जिनमें यह ताजा मामला भी शामिल है।

जेल प्रशासन ने तलाशी अभियान को और सख्त करने के साथ-साथ नई सुरक्षा व्यवस्था और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की बात कही है। अधिकारियों का कहना है कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि “कैदी, कैदी ही रहें” और जेल के भीतर किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments