नाभा जेल में डेरा ब्यास प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने की मुलाकात
चंडीगढ़, 02 फरवरी 2026: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए लंबी सुनवाई के बाद जमानत दे दी है। मजीठिया को 25 जून 2025 को गिरफ्तार किया गया था और तब से वे नाभा जेल में बंद थे।
सूत्रों के अनुसार, जमानत मिलने के कुछ ही देर बाद डेरा ब्यास के प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों बिक्रम मजीठिया से मुलाकात करने नाभा जेल पहुंचे। जमानत के बाद मजीठिया के समर्थन में राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
गौरतलब है कि बिक्रम मजीठिया को आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिसमें अब सुप्रीम कोर्ट से उन्हें राहत मिली है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।






